फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Son murdered father in Mahendergarh, attacked with sharp weapon over land dispute and money transaction

Mahendergarh: पुत्र ने की पिता की हत्या, जमीनी विवाद व रुपये के लेनदेने में धारदार हथियार से किया हमला

Fri, 29 Mar 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Mar 2024 12:58 PM IST
सार

रामपाल ने बताया कि वीरवार शाम को उसे सूचना मिली कि उसके पिता को किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है और वह खून से लथपथ हालात में पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका पिता ओधे मुंह पड़ा था तथा उसकी आधी गर्दन काटी हुई थी।

विज्ञापन
Son murdered father in Mahendergarh, attacked with sharp weapon over land dispute and money transaction
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ में जमीन विवाद और रुपये के लेनदेन में गांव दौंगड़ा अहीर निवासी पुत्र ने अपने ही पिता पर तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दूसरे पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


कनीना सदर थाना प्रभारी रामनाथ अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे। 85 वर्षीय मृतक भोजाराम निवासी दौंगड़ा अहीर के पुत्र रामपाल ने पुलिस को शिकायत देकर अपने भाई धर्मपाल पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में रामपाल ने बताया कि हम तीन भाई दो बहनें हैं। भाई सुरेश की मृत्यु हो चुकी है तथा तीनों अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कुछ जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी में गई थी जिसके लिए पिता ने तीनों भाईयों को 4-4 लाख रुपये दिए थे। उसका भाई धर्मपाल इस बात से नाराज था जिसके चलते उसने पहले भी कई बार पिता से मारपीट की थी। उसका पिता बहन प्रेम से कहता था कि धर्मपाल मुझे जान से मारेगा। यह बात उसकी बहन प्रेम ने उसे बताई थी। धर्मपाल हमेशा पैसे व जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर उसके पिता के साथ झगड़ा करता था।


रामपाल ने बताया कि वीरवार शाम को उसे सूचना मिली कि उसके पिता को किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है और वह खून से लथपथ हालात में पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका पिता ओधे मुंह पड़ा था तथा उसकी आधी गर्दन काटी हुई थी। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल, कनीना सदर थाना प्रभारी रामनाथ ने टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र रामपाल की शिकायत पर धर्मपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में गहनता से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed