फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Some people leave their mark while leaving the world: MP Balaknath

कुछ लोग संसार से अलविदा होते वक्त अपनी छाप छोड़ जाते है: सांसद बालकनाथ

Mon, 16 Aug 2021 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Some people leave their mark while leaving the world: MP Balaknath
पूर्व जिला प्रमुख की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि देते अलवर के सांसद बालक नाथ--सं? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ। कुछ लोग संसार से अलविदा होते वक्त अपने जीवन की सार्थक छाप छोड़ जाते है। मां गिंदोड़ी देवी का व्यक्तित्व इसी की परिभाषा है। उक्त विचार अलवर के सांसद बालक नाथ ने भाई राम सिंह पूर्व जिला प्रमुख की माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते व्यक्त किए।
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने दिवंगत मां गिंदोड़ी देवी को मातृत्व का सच्चा स्वरूप बताते हुए समाज और परिवार के लिए अपूर्णिय क्षति बताया। विधायक राव दान सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस तरह की आत्माएं संसार मे अपनी अलग पहचान बनाकर संस्कार की प्रतिमूर्ति कहलाती है जिनके संस्कारों से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर राजपाल यादव, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सत्यव्रत शास्त्री, डीईईओ विजेंद्र श्योराण, हरियाणा कला परिषद के पूर्व चेयरमैन अनिल कौशिक, डीएसपी जेल दिनेश यादव, एसडीओ मनोज शर्मा, जेई नगरपालिका कृष्ण कुमार, राव कुलबीर बोहरा, रमेश बोहरा पूर्व प्रधान नगर पालिका, विजय महायच, खुशीराम, सुरेंद्र कप्तान जाट वास, डीएन यादव, जेबी सैनी, मोहित यादव, कुलदीप यादव, डॉ. ओपी यादव चेयरमैन आरपीएस, विक्रम सिंह प्रिंसिपल शरबती स्कूल, डॉ. वीर सिंह कृष्णा स्कूल, फार्माशिष्ट जसवंत यादव, अशोक यादव, दिनेश जाटवास, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed