फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Solution to the causes of conflict is essential for peace: Dr. Pradeep

शांति के लिए संघर्ष के कारणों का समाधान जरूरी : डॉ. प्रदीप

Mon, 22 Sep 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Solution to the causes of conflict is essential for peace: Dr. Pradeep
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के तहत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि पीठ के अधिष्ठाता डाॅ. प्रदीप सिंह ने कहा कि शांति के लिए संघर्ष के कारणों का समाधान होना जरूरी है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम न्यायमूर्ति वीआर कृष्णा अय्यर को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया गया था। डाॅ. प्रदीप सिंह ने कहा कि सच्ची शांति केवल युद्ध की अनुपस्थिति नहीं है बल्कि न्याय की सक्रिय खोज है। उन्होंने कहा कि शांति केवल बंदूकों की खामोशी नहीं है, यह एक निष्क्रिय अवस्था नहीं है।
विज्ञापन

सच्ची शांति संघर्षों के कारणों के न्यायपूर्ण, सक्रिय और सतत समाधान में निहित है। उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम से लेकर आधुनिक पंचशील सिद्धांतों तक के इतिहास का उल्लेख किया। कहा कि भारत हमेशा से वैश्विक सौहार्द का पक्षधर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा को शांति निर्माण का सबसे प्रभावी साधन बताते हुए कहा कि पाठ्यक्रमों को सामाजिक न्याय और नैतिक विकास के उपकरण के रूप में विकसित करना होगा, ताकि स्थायी शांति की संस्कृति स्थापित की जा सके।

उन्होंने कहा कि शक्ति का अर्थ है दृढ़ विश्वास, न्यायपूर्ण उद्देश्य की शक्ति और अंतिम उपाय के रूप में कार्रवाई का संकल्प। एक राष्ट्र को अपने सिद्धांतों में मजबूत और अपने दृष्टिकोण में धर्मनिष्ठ होना चाहिए ताकि वह शांति स्थापित कर सके और उसे बनाए रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed