फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Software engineer dies in road accident in Narnaul, young man was returning to his home

Narnaul: सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, नांगल चौधरी से वापस अपने घर जा रहा था युवक

Tue, 17 Dec 2024 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Dec 2024 11:10 AM IST
सार

मृतक अपनी बाइक से नांगल चौधरी आया था। यहां पर शाम को अपना काम निपटा लेने के बाद वह वापस अपने घर की ओर आ रहा था। जहां रास्ते में करीब 6 बजे पनियाला मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Software engineer dies in road accident in Narnaul, young man was returning to his home
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी में सोमवार शाम पनियाला मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। राजस्थान पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोटपूतली के मोहल्ला रामनगर निवासी मृतक 31 वर्षीय सुनील कुमार के चचेरे भाई ने बताया कि सुनील ने जयपुर से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद दो साल उसने एक निजी कंपनी में काम किया था, लेकिन वह अपना खुद का काम करना चाहता था, इसके बाद उसने नौकरी छोड़ कर कोटपूतली में अपनी एक दुकान कर ली। इसी सिलसिले में वह अपने क्लाइंट से मिलने के लिए नांगल चौधरी सहित अन्य जगहों पर आता जाता रहता था।
विज्ञापन


सोमवार को करीब 12 बजे वह अपनी बाइक से नांगल चौधरी आया था। यहां पर शाम को अपना काम निपटा लेने के बाद वह वापस अपने घर की ओर आ रहा था। जहां रास्ते में करीब 6 बजे पनियाला मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कोटपूतली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed