फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Social workers demanded action from the administration

Mahendragarh-Narnaul News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Social workers demanded action from the administration
फोटो नंबर-24नारनौल में पत्रकारों से बातचीत करते सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : kathua
नारनौल। बिगोपुर में अवैध कब्जा और माइनिंग को लेकर सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। लोगाें ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर खनन करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

बिगोपुर के सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत ने बताया कि गांव की करीब 20 से 25 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पंचायती जमीन में से रास्ता नहीं होने के बाद भी जबरदस्ती आवागमन कर रहे हैं। कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पंचायती जमीन पर अवैध खनन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसको लेकर दो बार उपायुक्त को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। यदि अब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर बिगोपुर गांव के पूर्व सरपंच वेद प्रकाश, विनोद यादव चेयरमैन पंचायत समिति निजामपुर, राजेंद्र पूर्व अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन नांगल चौधरी, नवीन राव प्रदेश अध्यक्ष यादव सेना युवा हरियाणा, मीर सिंह चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed