फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Social problems are increasing due to a drift away from human values: Baba Umakant

मानव धर्म से दूर होने के कारण बढ़ रही हैं सामाजिक समस्याएं : बाबा उमाकांत

Sat, 27 Jun 2026 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Social problems are increasing due to a drift away from human values: Baba Umakant
फोटो नंबर-10नई अनाज मंडी में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
नारनौल। बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत बाबा उमाकांत महाराज ने शनिवार को शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालुओं के अपार जनसमूह को प्रवचन व नामदान दिया। महाराज ने कहा कि मानव धर्म से दूर होने के कारण समाज में सामाजिक समस्याएं लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

बाबा उमाकांत महाराज ने कहा कि आज मनुष्य भौतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए धर्म और नैतिक मूल्यों से समझौता कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति की नियत, खानपान, विचार और व्यवहार बिगड़ जाते हैं तो जीवन से बरकत भी समाप्त होने लगती है।
विज्ञापन

उन्होंने अपने गुरु बाबा जयगुरुदेव महाराज के कथन कलयुग में कलयुग जाएगा, कलयुग में सतयुग आएगा का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले सतयुग का लाभ वही व्यक्ति उठा सकेगा जो स्वयं को उसके योग्य बनाएगा। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा उमाकांत महाराज के आध्यात्मिक एवं नैतिक जीवन से जुड़े संदेशों को श्रद्धापूर्वक सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed