फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Social organizations will oppose the Deputy Chief Minister for not keeping the demands in the program

मांगों को कार्यक्रम में नहीं रखने पर उपमुख्यमंत्री का विरोध करेंगे समाजिक संगठन

Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Social organizations will oppose the Deputy Chief Minister for not keeping the demands in the program
उप मुख्यमंत्री के महेंद्रगढ़ आगमन पर विरोध का निर्णय लेते संगठन के लोग। संवाद - फोटो : ??????????
यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक कर उप मुख्यमंत्री के महेंद्रगढ़ दौरे का विरोध किया। सोमवार को यादव सभा में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार बनने के ढाई साल बाद उप मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ क्षेत्र का दौर कर रहे हैं। लेकिन किसी भी बड़ी परियोजना का शिलान्यास या शुभारंभ नहीं कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। बल्कि जिन विकास कार्यों की आधिकारिक औपचारिकता पूरी हो चुकी है उनको भी शुरू नहीं करवाया जा रहा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगर उप मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम में सब डिपो का शुभारंभ, रेजांगला शहीदी स्मारक व स्टेट हाईवे के निर्माण का शिलान्यास को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं रखते हैं तो 30 मार्च को महेंद्रगढ़ आगमन पर उप मुख्यमंत्री का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

सरताज जन सेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ का सब डिपो दो वर्ष से बनकर तैयार है लेकिन उसका शुभारंभ नहीं किया जा रहा। महेंद्रगढ़-नारनौल सड़क मार्ग के टेंडर होने के बावजूद उसको लंबित रखा जा रहा है। रेजांगला शहीदी स्मारक की घोषणा के बाद भी धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है। वहीं शिलान्यास के तीन साल बीतने के बावजूद भी आईएमटी खुड़ाना पर कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। लेकिन उप मुख्यमंत्री देवीलाल पार्क का शिलान्यास व मूर्ति का अनावरण करने पहुंच रहे हैं। बैठक में प्रदीप मालड़ा, विनोद पाली, जीवनराम समाजसेवी, रामनिवास पाटोदा, जितेंद्र नांगल हरनाथ, संजय राव रिवासा, मोनी यादव, कुलदीप रसूलपुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed