फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Social organizations are angry over the non-operation of the sub-depot.

Mahendragarh-Narnaul News: सब डिपो शुरू नहीं होने पर सामाजिक संगठनों में रोष

Mon, 02 Feb 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Social organizations are angry over the non-operation of the sub-depot.
महेंद्रगढ़। रोडवेज सब डिपो वर्कशॉप को बनकर पांच वर्ष पूरे होने पर सामाजिक संगठनों ने केक काटकर वर्षगांठ मनाई। साथ ही सब डिपो शुरू नहीं करने को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। सामाजिक संगठनों ने सब डिपो शुरू करने में महेंद्रगढ़ क्षेत्र से भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास ने कहा कि प्रदेश की ओर से महेंद्रगढ़ में पांच वर्ष पहले बनकर तैयार खड़ा रोडवेज सब डिपो वर्कशॉप भवन अपने आप में एक इतिहास रच रहा है। तत्कालीन सीएम मनोहरलाल इस योजना का उद्घाटन करके वाहवाही जरूर लूट चुके हैं परंतु धरातल पर आज भी कुछ नहीं हैं।
विज्ञापन

एक फरवरी 2021 को काम पूरा कर सौंपी थी चाबी
शहर के बस स्टैंड पर नवनिर्मित वर्कशॉप व रोडवेज सब डिपो को शुरू करने के लिए अब तक उदासीन रवैया ही रहा है। एक फरवरी 2021 को महेंद्रगढ़ में सब डिपो स्थापित करने को लेकर बनाए गए वर्कशॉप का निर्माण पूरा कर एजेंसी की ओर से विभाग को चाबी दे दी गई थी। बावजूद इसके सरकारी क्षेत्र के लोगों की चली आ रही दशकों पहले की इस मांग को पूरा करने के लिए तत्पर नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed