{"_id":"66e9dc19d1e96a8c1e09d264","slug":"social-media-print-and-electronic-media-will-be-monitored-24-hours-narnol-news-c-196-1-mgh1001-116226-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: -सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की 24 घंटे रहेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: -सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की 24 घंटे रहेगी निगरानी
विज्ञापन
फोटो नंबर-06मीडिया कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते सामान्य पर्यवेक्षक मदन शीबा जार्ज व एक्सपेंडि
नारनौल। सामान्य पर्यवेक्षक मदन शीबा जार्ज और एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आशीष सैनी ने मंगलवार को लघु सचिवालय के पुराने भवन में बने मीडिया मॉनिटरिंग एंड सर्टिफिकेशन कमेटी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग का कार्य देख रहे अधिकारियों के साथ बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला स्तर पर गठित की गई कमेटी 24x7 प्रिंट, इलेक्ट्रानिक तथा सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जाने वाले हर विज्ञापन से पहले उम्मीदवार को मीडिया मॉनिटरिंग एंड सर्टिफिकेशन कमेटी से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा चुनाव के दिन और उससे एक दिन पहले छपने वाले प्रिंट मीडिया पर दिए जाने वाले विज्ञापनों के लिए भी कमेटी अनुमति देगी। कमेटी की मंजूरी के बिना कोई भी विज्ञापन प्रसारित या प्रकाशित नहीं किया जा सकता। वहींए आखिरी दो दिनों में बल्क एसएमएस पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार नामांकन के दौरान उम्मीदवार द्वारा दिए गए सोशल मीडिया अकाउंट की भी लगातार निगरानी की जा रही है।