फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Social harmony can only be preserved through collective efforts: Ashok

सामूहिक प्रयासों से ही सामाजिक समरसता को सहेज सकते हैं : अशोक

Mon, 29 Dec 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Social harmony can only be preserved through collective efforts: Ashok
फोटो 21 कार्यक्रम में मौजूद अति​थिगण। संस्थ
नारनौल। जब संगठन परिवार बन जाता है, तब हर सदस्य सुरक्षित और सशक्त महसूस करता है। यही भावना समाज को आगे बढ़ाने में सहायक होती है। ये विचार सोमवार को अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पारिवारिक मिलन संध्या कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ करते हुए बुवानीवाला ने कहा कि आज का ये आयोजन संगठन को एक परिवार के रूप में देखने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का सशक्त मंच बना है। आज के दौर में जब व्यक्तिवाद बढ़ता जा रहा है और संयुक्त परिवार या समाज की अवधारणा कमजोर हो रही है। ऐसे समय में सामाजिक संगठनों की भूमिका एक परिवार के रूप में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश, व्यस्त जीवनशैली और डिजिटल युग की दौड़ में जहां पारिवारिक और सामाजिक रिश्ते कमजोर पड़ते जा रहे हैं। ऐसे दौर में सामूहिक प्रयासों द्वारा ही पारिवारिक एवं सामाजिक समरसता को सहेजकर रखा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने ही समाज और रिश्तों से कटते जा रहे हैं। ऐसे में संगठन का दायित्व केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ना, सुनना और समझना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed