Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Soaring Oil Prices Wreak Havoc on Budgets; Inflation Fuels Anxiety

Mahendragarh-Narnaul News: तेल के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट, महंगाई से बढ़ी टेंशन

Sat, 16 May 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Soaring Oil Prices Wreak Havoc on Budgets; Inflation Fuels Anxiety
फोटो 2 झब्बू सैनी, सब्जी विक्रेता।
नांगल चौधरी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद आम लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार से लागू नई दरों के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब तीन रुपये प्रति लीटर तक इजाफा हुआ है। अब पेट्रोल 98.70 और डीजल 91.17 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। ईंधन महंगा होने का असर अब आम जनजीवन पर दिखाई देगा। व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं वाहन चालकों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सब्जी और किराना कारोबारियों ने आशंका जताई है कि मंडियों से माल लाने का खर्च बढ़ने से बाजार में महंगाई और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से माल ढुलाई का खर्च बढ़ेगा जिसका सीधा असर सामान की कीमतों पर पड़ेगा।-अशोक यादव, इलेक्ट्रिशन

बॉक्स
डीजल के दाम बढ़ने से किराया महंगा होगा और सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इससे आमजन की जेब पर भी असर पड़ेगा।-झब्बू सैनी, सब्जी विक्रेता

बॉक्स
लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। इससे बाजार में खरीदारी पर भी असर पड़ेगा।-बंटी सैनी, कपड़ा व्यापारी

बॉक्स

डीजल महंगा होने से रोजाना का खर्च काफी बढ़ेगा। ऐसे में अब किराया बढ़ाने की मजबूरी बन सकती है।-बलबीर सैनी, संचालक, पानी टैंकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article