फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Small businesses scorched by the flames of inflation; shops teetering on the brink of closure.

Mahendragarh-Narnaul News: महंगाई की आग में झुलस रहे छोटे कारोबार, दुकानें बंदी की कगार पर

Sat, 02 May 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Small businesses scorched by the flames of inflation; shops teetering on the brink of closure.
फोटो नंबर- 12नारनौल में लकड़ी से जलने वाली भट्टी पर परांठा सेकते रेहड़ी संचालक। संवाद
नारनौल। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने से प्रवासी मजदूरों, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और छोटे ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे न केवल उनके रोजगार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, बल्कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

पहले मार्च में ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान गैस की कमी के चलते स्ट्रीट फूड की कीमतों में 5 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी जिसका असर अभी भी दिख रहा है।
विज्ञापन

अब 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलिंडर में 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद 19 किलो सिलिंडर 3071.50 रुपये और 5 किलो सिलिंडर 810.50 रुपये में मिल रहा है। पहले ये क्रमशः 2078.50 और 549.50 रुपये थे। इससे आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई से ढाबा कारोबार संकट में : नारनौल-जयपुर रोड पर एलपीजी सिलिंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण छोटे ढाबों पर संकट गहरा गया है। करीब 40 से 50 ढाबे बंद हो चुके हैं या बंद होने की कगार पर हैं।

इससे संचालकों के साथ-साथ कारीगरों की आजीविका भी प्रभावित हुई है। आम लोगों को चाय व अन्य खाद्य पदार्थों के लिए महंगे रेस्टोरेंटों पर निर्भर होना पड़ रहा है जिससे खर्च और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed