Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Slow pace of cattle catching in Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: 1500 पकड़े, 2500 अब भी सड़क पर...नारनौल में गोवंश पकड़ने की सुस्त रफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Slow pace of cattle catching in Narnaul
फोटो नंबर- 14निजामपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा बेसहारा गोवंश। संवाद
नारनौल। क्षेत्र की सड़कों पर बेसहारा गोवंश खामोश खतरा बनकर घूम रहे हैं। क्षेत्र में इस समय करीब 2500 बेसहारा गोवंश हैं जो नेशनल हाईवे और राज्य मार्ग पर अचानक सामने आ जाते हैं।
विज्ञापन

खाने की तलाश में ये एक गली से दूसरी गली, एक गांव से दूसरे गांव भटकते रहते हैं। कभी सड़क किनारे बैठ जाते हैं, तो कभी अचानक सड़क पार करने लगते हैं और तेज रफ्तार वाहनों से टकरा जाते हैं। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने से वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

रात में तेज रफ्तार भारी वाहनों की टक्कर से गोवंश भी जान गंवा रहे हैं। नेशनल हाईवे पर एक माह में करीब 10 से 15 मामले दर्ज होते हैं, जब ट्रक या भारी वाहन गोवंश और नीलगाय को टक्कर मार देते हैं। बाद में एनएचएआई की टीम उन्हें सड़क से हटाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में पकड़े गए केवल 40 प्रतिशत गोवंश
नगर परिषद की टीम गोवंश पकड़कर गौशाला छोड़ रही है, लेकिन रफ्तार बहुत सुस्त है। पिछले एक साल में केवल 1500 गोवंश को नंदी गौशाला पहुंचाया गया, जबकि करीब 2500 अब भी सड़कों पर घूम रहे हैं।
टेंडर की अवधि होने वाली है खत्म
गोवंश पकड़ने वाली एजेंसी के टेंडर की अवधि अक्टूबर में खत्म होनी थी। लंपी रोग के दौरान काम नहीं हुआ, इसलिए इसे कुछ माह के लिए बढ़ाया गया था। अब नई एजेंसी को टेंडर जारी करने में 2 से 3 माह लगेंगे, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ेगा।
............
प्रशासन गोवंश पकड़ने का दावा करता है लेकिन सड़क पर पहले से ज्यादा गोवंश घूम रहे हैं, कमी नहीं आई। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।-जसपाल सिंह, दुकानदार, गणेश मार्केट
............
कोहरे में सड़क पर घूमते गोवंश दिखाई नहीं देते। प्रशासन को उनके गले में रिफ्लेक्टर टेप लगानी चाहिए, ताकि वे कोहरे में दिख सकें और हादसे टल सकें।नंदकिशोर शर्मा, दुकानदार, सिंघाना रोड

वर्जन :
गोवंश पकड़ने का काम जारी है और अब तक करीब 1500 गोवंश नंदी गौशाला भेजे गए हैं। लंपी रोग के खतरे के कारण करीब 2 माह तक काम प्रभावित रहा। अब दोबारा शुरू कर दिया गया है।-विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद, नारनौल

वर्जन :
तीन टीमें अलग-अलग शिफ्ट में पेट्रोलिंग करती हैं और बेसहारा गोवंश व अन्य पशुओं को एनएच क्षेत्र से बाहर छोड़ती हैं। गोवंश के गले में रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए जाते हैं, ताकि रात में दिख सकें। इससे पिछले एक साल में रेवाड़ी से नारनौल तक हादसों में कमी आई है।-पवन झा, प्रबंधक, एनएचएआई कार्यालय, नीरपुर चौक, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed