फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sixth death in two weeks due to drowning in Mahendragarh, youth bike found on banks of JLN canal

Mahendragarh: डूबने से दो सप्ताह में छठी मौत, JLN नहर किनारे मिली युवक की बाइक, शव देख कर्मचारियों ने दी सूचना

Thu, 06 Jun 2024 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

पिछले दो सप्ताह के दौरान गांव डेरोली जाट में दो युवकों, अटेली के गांव फतेहपुर फतनी जोहड़ में डूबने से एक ही परिवार के दो युवाओं की मौत हो चुकी है। वहीं गांव दौचाना निवासी 18 वर्षीय राजेंद्र की नहर में नहाते समय पेड़ की जड़ों में पैर फंसने से उसकी डूबकर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Sixth death in two weeks due to drowning in Mahendragarh, youth bike found on banks of JLN canal
नहर से युवक को निकालती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ में पिछले दो सप्ताह में नहरों व जोहड़ों में डूबने से छह मौत हो चुकी हैं। वीरवार को शहर निवासी करीब 30 वर्षीय व्यक्ति की जेएलएन एनबी-2 पंप हाउस के पास डूबने से मौत हो गई। पंप हाउस कर्मचारियों की और से पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद सदर थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए तथा शव को नहर से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है महेंद्रगढ़ के मोहल्ला नीमड़ी नीचे निवासी करीब 30 वर्षीय युवक की बाइक भी नहर किनारे मिली।

विज्ञापन


कर्मचारियों की मानें तो जब वह जेएलएन एनबी-2 पंप हाउस के उत्तर छोर पर पहुंचे तो एक शव तैराता दिखाई दिया। सूचना के बाद मौके पर 112 की दो गाड़ियां भी पहुंच गई थी। ईआरवी में तैनात युद्धवीर ने टीम की मदद से शव को बाहर निकाला तथा नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दो सप्ताह के दौरान गांव डेरोली जाट में दो युवकों, अटेली के गांव फतेहपुर फतनी जोहड़ में डूबने से एक ही परिवार के दो युवाओं की मौत हो चुकी है। वहीं गांव दौचाना निवासी 18 वर्षीय राजेंद्र की नहर में नहाते समय पेड़ की जड़ों में पैर फंसने से उसकी डूबकर मौत हो गई थी। अब वीरवार को महेंद्रगढ़ निवासी 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed