फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six special trains run from Mahendragarh route to Ayodhya

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ रूट से अयोध्या के लिए चलाईं छह स्पेशल ट्रेनें

Fri, 19 Jan 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Six special trains run from Mahendragarh route to Ayodhya
महेंद्रगढ़। आदर्श रेलवे स्टेशन से अयोध्या के जयपुर जोन द्वारा स्पेशल छह ट्रेनें शुरू की गई हैं। रेलवे के जयपुर जोन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 27 जनवरी से गाड़ी संख्या 04815 पाली मारवाड़ से सुबह 6 से चलकर महेंद्रगढ़ स्टेशन पर शाम 7 पहुंचेगी व 28 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04817 जो भगत की कोठी से चलकर 27 जनवरी को महेंद्रगढ़ स्टेशन पर रात 10:20 बजे पहुंचेगी और अयोध्या आगामी 28 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 04819 जोधपुर से 29 जनवरी से चलकर 30 जनवरी को सुबह 10 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी व 31 जनवरी को अयोध्या शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04821 बाडमेर से 5 फरवरी की सुबह 5.50 बजे रवाना होगी व 6 फरवरी को महेंद्रगढ़ सुबह 10 बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी में शाम 5.5 बजे अयोध्या पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04823 जैसलमेर से 3 फरवरी को शाम 4:30 बजे चलकर महेंद्रगढ़ स्टेशन पर सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वहीं 4 फरवरी की सुबह 5:05 बजे अयोध्या पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04719 10 फरवरी को बीकानेर से रात 11:55 रवाना होगी तथा 11 फरवरी को महेंद्रगढ़ सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वहीं 12 फरवरी को सुबह 5.5 बजे अयोध्या पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04815 31 जनवरी अयोध्या से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। वहीं 31 जनवरी को दोपहर 1:08 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04817 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे अयोध्या से रवाना होगी। वहीं 31 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04819 एक फरवरी को सुबह 10.45 बजे अयोध्या से रवाना होगी व 2 फरवरी को सुबह 9:40 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुचेगी। गाड़ी संख्या 04821 5 फरवरी को सायं 3:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:40 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04823 8 फरवरी को सुबह 4.30 बजे अयोध्या रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 9:40 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुचेगी। गाड़ी संख्या 04719 13 फरवरी को अयोध्या से शाम 5:50 बजे रवाना होगी व अगले दिन सुबह 9:40 बजे महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने कहा कि इससे क्षेत्र के रामभक्तों को अयोध्या के लिए आवागमन करना आसान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed