फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six people presented their problems before the subdivision officer

Mahendragarh-Narnaul News: उपमंडल अधिकारी के समक्ष छह लोगों ने समस्याएं रखीं

Mon, 29 Jul 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six people presented their problems before the subdivision officer
फोटो संख्या:52- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम संजीव कुमार--संवाद
महेंद्रगढ़। लोगों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्या दूर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए समाधान शिविर में अब लोगों की संख्या लगातार घट रही है। सोमवार को महेंद्रगढ़ के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में महज छह लोगों ने ही अपनी समस्याएं उपमंडल अधिकारी के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार चल रहे समाधान शिविर में हर रोज सुबह 9 से 11 बजे तक उप मंडल स्तर पर इसी जगह समाधान शिविर लगाया जा रहा है। शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर परिषद, समाज कल्याण व जन कल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहते हैं। प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए सुनवाई जिला और उपमंडल स्तर पर हो रही है। इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक बिरमा देवी, जिला कल्याण विभाग से ममता यादव, नगरपालिका से सोनू स्याना, अनिल कुमार, अनिता भालोठिया, आशु ब्रह्मानंद आदि मौजूद थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed