{"_id":"6a3ffdceed1cd88805023f96","slug":"six-new-public-amenity-centers-will-be-built-in-the-city-at-a-cost-of-lakh-narnol-news-c-196-1-nnl1003-141818-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 62 लाख की लागत से बनेंगे छह नए जनसुविधा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में 62 लाख की लागत से बनेंगे छह नए जनसुविधा केंद्र
विज्ञापन
फोटो नंबर-12अंतिम चरण में अत्याधुनिक जनसुविधा केंद्रों का निर्माण कार्य। संवाद
नारनौल। नगर परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छह नए जनसुविधा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 62 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। परियोजना पूरी होने के बाद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
छह नए जनसुविधा केंद्रों में कुल 36 शौचालय सीटें और 27 यूरिनल बनाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र में छह शौचालय और चार से पांच यूरिनल की व्यवस्था होगी। इन केंद्रों का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप किया जाएगा।
वर्तमान में शहर के अंदर विभिन्न स्थानों पर तीन अत्याधुनिक जनसुविधा केंद्रों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। इनके शुरू होने के बाद छह नए केंद्रों का निर्माण और होने से शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बाजारों में लंबे समय से जनसुविधा केंद्रों की कमी महसूस की जा रही थी। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
दुकानदारों को भी शौचालय की सुविधा के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी जिसके चलते व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नई परियोजना से बाजारों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को बार-बार सार्वजनिक सुविधाओं की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता है तो शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण विकसित होगा।
वर्जन:
शहर में 62 लाख रुपये की लागत से छह नए शौचालय और बनाए जाएगें। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही शहर में स्थान देखकर इनका कार्य शुरू करवाया जाएगा। इसके अलावा तीन अत्याधुनिक जनसुविधा केंद्रों का निर्माण कार्य अंतिम चरण है। -सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल।