फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six miscreants including the kingpin of Karma gang arrested with weapons

कर्मा गैंग के सरगना सहित छह बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six miscreants including the kingpin of Karma gang arrested with weapons
संशोधित : बाक्स जोड़ा गया है
विज्ञापन

कर्मा गैंग के सरगना सहित 6 बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों से 5 कट्टे, 12 कारतूस, 6.89 लाख रुपये और बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे बरामद
फोटो नंबर 18
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। सीआईए पुलिस नारनौल ने नांगल चौधरी क्षेत्र से अवैध हथियारों के साथ 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 देसी कट्टे, 12 कारतूस, 6 लाख 89 हजार 900 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के गाड़ियों की जांच की तो उसमें से बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे भी बरामद हुए । इन आरोपियों में कर्मा गैंग का सरगना कर्मपाल उर्फ कर्मा भी शामिल है। इस प्रकार सीआईए पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।
आरोपियों की पहचान कर्मपाल उर्फ कर्मा निवासी ढाणी जाजमा नांगल चौधरी, आशीष निवासी शहबाजपुर नांगल चौधरी, देवेंद्र निवासी चुररी, थाना सरुण्ड जिला जयपुर, राजस्थान, विक्रम निवासी शहबाजपुर नांगल चौधरी, अजय निवासी शहबाजपुर नांगल चौधरी, लोकेश निवासी मेघोत हाला नांगल चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम ने नांगल चौधरी क्षेत्र से कर्मा गैंग के सरगना सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सीआईए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी क्षेत्र के दताल से ढाणी जाजमा की ढाणी रोड पर एक कैंपर और एक बोलेरो गाड़ी में कुछ लोग अवैध हथियार सहित खड़े हैं। सूचना पर सीआईए टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक कैंपर और एक बुलेरो गाड़ी खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी में बैठे युवकों को पकड़कर तलाशी ली तो आरोपियों से 5 कट्टे और 12 कारतूस के अलावा 6 लाख 89 हजार 900 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने 6 आरोपियों से एक-एक अवैध देसी कट्टा और दो-दो कारतूस बरामद किए। 1 आरोपी से 2 कारतूस व वाहनों से बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों पर थाना नांगल चौधरी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आरोपियों पर दर्ज मामले
कर्मा गैंग के सरगना कर्मपाल उर्फ कर्मा पर 2017 में आईपीसी की धारा 307 के तहत एक मामला दर्ज है। जबकि उसके साथियों पर लड़ाई-झगड़े, मारपीट, धमकी देने, आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में जिले की पुलिस काफी समय इसकी तलाश में थी। जिसके लिए जिला पुलिस पिछले कई दिनों से जगह-जगह दबिश दे रही थी। शनिवार को आरोपी अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मगर पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके 5 अन्य साथियों को वारदात से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed