फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six corona infected were found, 27 patients were cured

छह कोरोना संक्रमित मिले, 27 मरीज ठीक हुए

Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Six corona infected were found, 27 patients were cured
कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। जिले में पिछले कुछ दिनों से 30 से कम नए संक्रमित मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में मात्र 6 नए संक्रमित केस मिले हैं। जबकि 27 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार अब जिले में कोरोना के कुल 65 सक्रिय केस बच गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 6 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24557 हो गई है। इनमें कुल 24330 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक जिले में 162 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 65 केस अभी सक्रिय हैं। जिले में 18 फरवरी तक 246649 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113896 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 533400 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2028 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शुक्रवार को आदर्श कॉलोनी महेंद्रगढ़, चेलावास, खारिया, रिवासा, सतनाली व नानगवास में 1-1 कोरोना का केस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed