फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six cancer patients applied for pension, still 44 patients deprived

Mahendragarh-Narnaul News: पेंशन के लिए छह कैंसर मरीजों ने करवाएं आवेदन, अभी भी 44 मरीज वंचित

Thu, 07 Sep 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Six cancer patients applied for pension, still 44 patients deprived
नारनौल का नागरिक अस्पताल।
नारनौल। अब कैंसर की तीसरी व चौथी स्टेज पर पहुंच चुके लोगों को जल्द ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। हालांकि अभी लोगों में जानकारी का अभाव है, जिसकी वजह से चार-पांच दिन में अब तक छह कैंसर मरीजों ने आवेदन किया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कैंसर मरीजाें का फॉर्म ऑनलाइन भरकर समाज कल्याण विभाग के पास भेज दिया जाता है, जिसके बाद समाज कल्याण विभाग की तरफ से पेंशन संबंधित कागजात की जांच कर पेंशन शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में तीसरी व चौथी स्टेज पर पहुंच चुके लोगों के लिए पेंशन जीवनदायिनी से कम नहीं है। कैंसर मरीज सरकार की तरफ से मिलने वाली पेंशन की मदद से समय पर दवा खरीद सकेगा। बता दे कि सरकार की तरफ से तीसरी व चौथी स्टेज पर पहुंचे मरीजों को प्रतिमाह 2700 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन



जिले में तीसरी व चौथी स्टेज पर पहुंचे 50 मरीज
जिले भर में कैंसर की तीसरी व चौथी स्टेज में 50 मरीज पहुंच चुके हैं। इन करीब 50 मरीजों में से अब तक पांच-छह मरीजों ने ही पेंशन के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच कर कागजात जमा करवाएं है, जिसकी वजह से पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं पहली व दूसरी स्टेज पर पहुंच चुके मरीजों को पेंशन का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन



ये कागजात लेकर पहुंचे मरीज
डाटा ऑपरेटर दिनेश सैनी ने बताया कि कैंसर की तीसरी व चौथी स्टेज के मरीज परिवार पहचान पत्र, बैंक की पास बुक, आधार कार्ड व कैंसर संबंधित कागजात लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंच कर जमा करवाएं। इसके बाद कर्मी ऑनलाइन फॉर्म भर कर जमा कर देंगे। नारनौल के नागरिक अस्पताल में मरीज शनिवार व रविवार को छोड़ किसी भी कार्य दिवस पर पहुंच कर अपने कागजात जमा करवा सकता है। जिससे उन्हें समय पर पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article