{"_id":"5f6e37ff8ebc3e9bd17d86a4","slug":"sit-from-gurugram-seized-jcb-dumper-while-doing-illegal-mining-narnol-news-rtk575325834","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम से आई एसआईटी ने अवैध खनन करते जेसीबी और डंपर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम से आई एसआईटी ने अवैध खनन करते जेसीबी और डंपर किए जब्त
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ थाने में माइनिंग में पकड़ी गई जेसीबी के साथ पुलिस की टीम।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। गुरुग्राम से आई खनन एवं भूगर्भ विभाग की एसईटी ने गांव नांगल सिरोही में अवैध माइनिंग किए जाने पर एक जेसीबी और एक डंपर को जब्त कर लिया। 9 दिन पहले पुलिस की इसी स्पेशल टीम ने उष्मापुर की पहाड़ियों में ट्रैक्टर, जेसीबी व कंप्रेशर पकड़े थे।
एएसआई उमेद सिंह ने बताया कि गांव नांगल सिरोही में अवैध रूप से मिट्टी निकाल कर उसको बेचा जा रहा था। पिछले दो दिनों से उनके पास लगातार ऑनलाइन शिकायतें आ रही थीं। शुक्रवार को माइनलिंग एसईटी टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो वहां पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी और उसे डंपर को भरा जा रहा था। टीम ने दोनों को कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ थाने ले आई। उन्होंने बताया कि 20 दिनों पहले भी उनके पास शिकायत आई थी, तब उक्त लोगों को आगाह कर दिया था। उसके बाद भी वो नहीं मानें। शुक्रवार को उन्होंने कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर महेंद्रगढ़ पुलिस थाने के हवाले कर दिया। इससे पहले 16 सितंबर की सुबह गांव उष्मापुर की पहाड़ियों पर छापा मारा था। यहां भारी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा था। टीम के मौके पर पहुंचते ही अवैध खनन कर रहे लोग मौके से पैदल फरार हो गए। टीम ने मौके से 4 ट्रैक्टर, दो जेसीबी व दो कंप्रेशर बरामद किए थे।
ऐसे लगेेगा जुर्माना
वाहनों पर उनकी कीमत के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। किसी भी वाहन पर तीन लाख से कम का जुर्माना नहीं होगा। अगर वाहन की शोरूम कीमत 25 लाख रुपये है और वह पांच साल से पुराना है तो उस पर चार लाख रुपये जुर्माना लगेगा। यदि वाहन दस साल पुराना है तो उस पर तीन लाख का जुर्माना लगेगा। एनजीटी के नियमों के अनुसार इस क्षेत्र में 15 साल से पुराने वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। इससे पुराना वाहन चलाने वाहन को तुरंत जब्त किया जाता है।