Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sisters will get free travel facility in roadways from today

Mahendragarh-Narnaul News: बहनों को रोडवेज में निशुल्क सफर की सुविधा आज से

Sun, 18 Aug 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 18 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sisters will get free travel facility in roadways from today
नारनौल।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी सौगात दी है। इस बार रक्षाबंधन पर महिला दो दिन तक प्रदेश की रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। ऐसे में रविवार दोपहर 12:00 बजे से महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। इसके लिए राज्य परिवहन निदेशक की तरफ से सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया गया है।
रोडवेज विभाग के सीआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी उम्र की महिलाओं को उनके बच्चों (15 साल तक की उम्र तक) के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त को है। यह रियायत महिलाओं और बच्चों को 18 अगस्त के दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की मध्यरात्रि तक मिलेगी। जिले में 148 बसों को सुचारु चलाया जाएगा। सवारियों के हिसाब से रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों सहित चंडीगढ़ और दिल्ली तक चलने वाली बसों में सुविधा उपलब्ध रहेगी इसलिए, महिलाओं सहित यात्रियों को आवागमन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पर्याप्त संख्या में बसें तैनात की जाएंगी। इसके साथ यात्रियों को मार्गदर्शन देने के लिए बस अड्डों पर पर्याप्त वर्दीधारी कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कर्मचारियों को विशेष रूप से यात्रा करने वाले लोगों के साथ विनम्र रहने के निर्देश देने की बात कही गई हैं। बसों की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए जिला प्रशासन से भी संपर्क करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed