फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sister in law shot dead

देवर के सिर पर मारी कुल्हाड़ी भाभी की गोली मारकर हत्या

Thu, 18 Jun 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
sister in law shot dead
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपचाराधीन घायल कृष्ण। - फोटो : Narnol
गांव दुलोठ अहीर में गली में तेज गति से बाइक दौड़ने पर रोकने से गुस्साए बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महिला के देवर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव दुलोठ अहीर निवासी सूबे सिंह की पत्नी 57 वर्षीय संतरा देवी बुधवार देर रात अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी थी। इस दौरान कुछ युवक गली से तेज गति में बाइक दौड़ा रहे थे। महिला का 54 वर्षीय देवर कृष्ण भी अपने घर के पास था। जब कृष्ण ने बाइक दौड़ने वालों को रोका तो उन सभी ने हमला शुरू कर दिया। जिसमें एक बदमाश ने कुल्हाड़ी से कृष्ण के सिर पर हमला कर दिया। यह सभी विवाद करते हुए सूबे सिंह के घर की ओर आए गए। इसी बीच एक हमलावर ने अपने पास से हथियार निकालते हुए फायर करना शुरू कर दिए। बदमाशों ने संतरा के पेट में गोली मार दी। मौके पर तीन से चार फायर किए गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल संतरा देवी और कृष्ण को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने संतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी चौकी इंचार्ज रविंद्र, एसएचओ नवल किशोर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद डीएसपी रणधीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोहली निवासी कुलदीप, दुलोठ अहीर निवासी बलवान, सोनू, अमित और धौली देवी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवल किशोर, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed