फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sir... the path for the BLO became easier with the cooperation of the Sarpanch and Panchs.

Mahendragarh-Narnaul News: एसआईआर...सरपंच और पंचों के सहयोग से बीएलओ की की राहें हुईं आसान

Tue, 23 Jun 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sir... the path for the BLO became easier with the cooperation of the Sarpanch and Panchs.
फोटो-67 सतनाली क्षेत्र के गांव में एसआईआर कार्य की जांच करने पहुंची उड़नदस्ता टीम। बीएलओ
महेंद्रगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों और वार्ड पंचों का सहयोग मिलने से बीएलओ की राहें आसान हुई हैं। सरपंच और पंच मतदाता सत्यापन एवं प्रपत्र भरवाने में सहयोग कर रहे हैं। गांवों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के कारण बीएलओ को फॉर्म पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बीएलओ श्याम प्रकाश डीपी, रामफल सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीतू, देवकीनंदन, वेदप्रकाश, सुपरवाइजर संजय शर्मा, सुनील कुमार, नागर सिंह और विजय पारीक ने बताया कि सरपंचों के साथ वार्ड पंच भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को फार्म भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीएलओ घरों में जाकर फॉर्म दे रहे हैं और इसमें पंच व सरपंच साथ जाकर बीएलओ को सहयोग कर रहे हैं। बीएलओ की ओर से क्षेत्र में फॉर्म वितरण का कार्य पूरा किया गया है और अब मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण बीएलओ फील्ड में नहीं जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मतदाता 14 जुलाई तक फॉर्म भरकर किसी भी दिन जमा करवा सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद या शंका होने पर बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। सोमवार को बीएलओ की ओर से गांव जवाहर नगर, ढाणी कुम्हारान, पथरवा, नंगला, बलाना सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

उन्होंने लोगों से फार्म में सही जानकारी भरने और समझ न आने पर कॉल करने का आग्रह किया। जिनका फॉर्म भर जाता है वे कॉल कर कभी भी बीएलओ के पास फॉर्म जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed