फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Silver have been stolen from jaleri built near Shivling in ancient Shiva temple in village Baghot of Kanina

Mahendragarh: बाघेश्वर धाम में शिवलिंग की जलेरी से 8 किलो चांदी चोरी, लोगों ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 26 Feb 2023 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:30 AM IST
सार

जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त धाम के सीसीटीवी कैमरे अधिकतर बंद पड़े थे। मंदिर कमेटी के प्रमुख सदस्य महिपाल नंबरदार ने बताया कि धाम के आसपास बंदर अधिक होने के कारण बंदर कोई भी डोरी को काट देते हैं।

विज्ञापन
Silver have been stolen from jaleri built near Shivling in ancient Shiva temple in village Baghot of Kanina
शिवलिंग के पास जलेरी में लगी चांदी चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कनीना उपमंडल के गांव बाघोत स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग के पास बनी हुई जलेरी से आठ किलो 800 ग्राम चांदी चोरी हो गई है। मंदिर कमेटी के प्रमुख सदस्य महिपाल नंबरदार ने बताया कि देर रात 12 बजे मंदिर में शिवलिंग के चारों तरफ 12 किलो 500 ग्राम चांदी से बनी हुई जलेरी से तकरीबन 8 किलो 800 ग्राम चांदी चोरी हो गई है। चोरी की सूचना मिली तो पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पुलिस ने आकर तफ्तीश की। 

विज्ञापन


बाघेश्वर धाम में पहले हो चुकी लूट
10 जनवरी 2018 को बाघेश्वर धाम के महंत रोशन पुरी महाराज के साथ कुछ लोगों ने लूट कर ली थी जिसमें सवा किलो सोने का नाग, 15 किलो चांदी, तकरीबन 70 हजार रुपये की नगदी शामिल थी। उस समय आईजी, डीआईजी, एसपी, डीसी, पूर्व डिप्टी स्पीकर, पूर्व मंत्री ने आकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन आज तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। तब 51 गांव की पंचायत बुलाई गई थी। जिसके अंदर 11 लोगों की एक कमेटी बनाई गई थी। जिसमें पूर्व सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र गागड़वास को अध्यक्षता सौंपी गई थी। 
विज्ञापन


चोरी के समय बंद पड़े थे सीसीटीवी कैमरे 
जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त धाम के सीसीटीवी कैमरे अधिकतर बंद पड़े थे। मंदिर कमेटी के प्रमुख सदस्य महिपाल नंबरदार ने बताया कि धाम के आसपास बंदर अधिक होने के कारण बंदर कोई भी डोरी को काट देते हैं। मंदिर में जब मेला हुआ था उस वक्त यह निर्णय लिया गया था कि जल्द ही वायरलेस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर की सुरक्षा के लिए क्षेत्रवासियों ने लगाई सुरक्षा की गुहार
श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा के लिए विधायक, सांसद, उप मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री तक मंदिर की सुरक्षा के लिए अनेकों बार गुहार लगाई जा चुकी है। 51 गांव की पंचायत ने सरकार के सामने मंदिर की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई थी। उसके बाद वर्ष में दो बार बड़ा धार्मिक मेला लगता है उसकी सुरक्षा के लिए बार-बार एसडीएम, एसपी, डीएसपी सहित अनेक अधिकारियों के सामने सुरक्षा की गुहार लगाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed