फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shyampura resident Rohit Jangra selected for CK Nayudu Under-23 Trophy

Mahendragarh-Narnaul News: श्यामपुरा निवासी रोहित जांगड़ा का सीके नायडू अंडर-23 ट्राॅफी के लिए चयन

Thu, 01 Feb 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shyampura resident Rohit Jangra selected for CK Nayudu Under-23 Trophy
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली खंड के गांव श्यामपुरा निवासी रोहित जांगड़ा का सीके नायडू अंडर- 23 ट्राॅफी के लिए चयन हुआ है। बीसीसीआई घरेलू सीजन में अरुणाचल प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रोहित जांगड़ा ने अपने पहले ही मैच की दो पारियों में कुल पांच विकेट लेकर सभी का ध्यान आकर्षित कर दिया। वहीं रोहित जांगड़ा इस स्तर पर पहुंचने वाला जिले के पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित जांगड़ा के चयन व शानदार प्रदर्शन पर जिलेवासियों में खुशी है।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड क्रिकेट एकेडमी महेंद्रगढ़ में चार वर्षों तक अभ्यास कर रोहित जांगड़ा ने अपने हुनर को निखारा है। रोहित लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज है। पिता सुबेदार धर्मबीर जांगड़ा इस समय भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रोहित के जन्म के समय सुबेदार धर्मबीर जांगड़ा की पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में थी। इसके कारण रोहित अरुणाचल प्रदेश की ओर से खेल पाए। 28 जनवरी को हुए पहले मैच में अरुणाचल के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ रोहित ने पहली पारी में 3 विकेट व दूसरी पारी में 2 विकेट हासिल कर अपने चयन को सही साबित कर दिया है। अब 4 फरवरी से दूसरा मुकाबला सिक्किम के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। रोहित जांगड़ा के कोच नवीन यादव ने बताया कि रोहित बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करता है। गेंदबाजी के दम पर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महेंद्रगढ़ जिले का परचम लहराएगा। वहीं रोहित ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच नवीन यादव और अपने माता पिता को दिया है। रोहित जांगड़ा से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि बीसीसीआई द्वारा विभिन्न चरण की प्रक्रिया के बाद उनका चयन किया गया है। वह अपनी मेहनत के दम पर जिले का गौरव बढ़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed