{"_id":"65f4a02b8e3f0e82d105ceba","slug":"shyam-mandir-committee-has-been-serving-pedestrians-for-27-years-narnol-news-c-196-1-nnl1003-110389-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्याम मंदिर कमेटी कर रही पदयात्रियों की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्याम मंदिर कमेटी कर रही पदयात्रियों की सेवा
Sun, 17 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर की रेलवे चौकी नंबर 45 श्याम मंदिर कमेटी द्वारा गत 27 वर्षों से राजस्थान के खाटू धाम जाने वाले पदयात्रियों के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है।
नारनौल से पैदल जाने वाले पदयात्री इस शिविर में रुक कर जाते हैं क्योंकि यहां बाबा श्याम का मंदिर भी बना हुआ। बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद श्याम भक्तों की थकान भी दूर हो जाती है। इस शिविर में सुबह से शाम तक भंडरा चलता है, जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। कमेटी के सदस्यों द्वारा 27 साल पहले छोटे से रूप में शुरू किया गया था। शिविर में एक साथ करीब 500 लोगों की रुकने की व्यवस्था है। इसके अलावा 20 शौचालय है और सभी में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। यह शिविर 12 मार्च से शुरू किया गया था जो 17 मार्च तक चलेगा। श्याम मंदिर में 18 मार्च को बाबा श्याम की शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा 20 मार्च एकादशी के दिन मेले का आयोजन किया जाएगा।