फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shweta was first in shot put and Payal was first in 100 meter race.

Mahendragarh-Narnaul News: शॉट पुट में श्वेता व 100 मीटर रेस में पायल रही प्रथम

Sat, 29 Nov 2025 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shweta was first in shot put and Payal was first in 100 meter race.
फोटो नंबर-25अटेली महिला कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता छात्रा को सम्मानित करते अति​थि
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में आयोजित 10वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन 100 मीटर रेस में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नैंसी द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं शॉट पुट प्रतियोगिता में श्वेता प्रथम, अनामिका द्वितीय तथा दिव्या तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अटेली मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जैलदार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धनोंदा की सरपंच रिंकू उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव, खेल प्रभारी प्रो. सुशीला तथा मुख्य अतिथि दिनेश जैलदार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश जैलदार ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना आवश्यक है। खेल शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने छात्राओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed