फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Rudra Mahayagya was organised at Tejadas Ashram in Patikara.

Mahendragarh-Narnaul News: पटीकरा के तेजादास आश्रम में श्री रुद्र महायज्ञ कराया

Tue, 03 Feb 2026 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Shri Rudra Mahayagya was organised at Tejadas Ashram in Patikara.
फोटो नंबर-15पटीकरा में आयोजित रूद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर यजमानों से पूजन करवाते आचार्य। संवा
नारनौल। ग्राम पटीकरा स्थित तेजादास आश्रम में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम महंत नंदकिशोर दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी यजमानों को दशविध स्नान कराकर शास्त्रोक्त विधि से यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया गया। यज्ञ आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री एवं अन्य विद्वान ब्राह्मणों के नेतृत्व में प्रधान यजमान विनोद सहित सभी यजमानों द्वारा गौरी गणेश, योगिनी पीठ, षोडश मातृका, वास्तु पीठ, क्षेत्रपाल पीठ, प्रधान पीठ तथा नवग्रह पीठ का विधिवत पूजन कराया गया।
विज्ञापन

इसके पश्चात यज्ञ मंडप में सोलह स्तंभों, दश दिक्पाल देवताओं, विभिन्न वर्णों के ध्वज और पताकाओं का वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न हुआ।
अग्नि सूक्त के उच्चारण के साथ प्रधान कुंड में अग्नि का आवाहन किया गया तथा पंचकुंड के देवताओं का पूजन कर यज्ञ प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आचार्य गोविंद शास्त्री, विकास शास्त्री, पंडित गगन शर्मा, पंडित राजेंद्र कौशिक, पंडित देवकीनंदन वशिष्ठ, पंडित अंकित शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed