फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Krishna's blessings live, Geeta family celebrated the sixth festival of Radha Rani.

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीकृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार ने मनाया राधा रानी का छठी उत्सव

Wed, 18 Sep 2024 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's blessings live, Geeta family celebrated the sixth festival of Radha Rani.
नारनौल। श्रीकृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार द्वारा सोमवार रात गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से मालवीय नगर में राधा रानी की छठी का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम आचार्य क्रांति निर्मल ने यजमान ओमप्रकाश अरोड़ा एवं सुषमा अरोड़ा को परिवार सहित गीता सहित सभी देवी-देवताओं का विधिविधान से पूजन करवाया।
विज्ञापन

इसके पश्चात सर्वप्रथम गीता का संपूर्ण पाठ गणेश वंदना से प्रारंभ किया। गीता पाठ के बाद भजन कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसमें गायक राजेश यादव ने गुरु वंदना से भजनों की शुरुआत की। इसके बाद संध्या शर्मा, मास्टर धारू ने राधे रानी के भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। राधा रानी की छठी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया और भक्तों को खिलौने का प्रसाद भी वितरित किया गया। राधे रानी की छठी के उपलक्ष्य में मावे का केक काटकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। शहर के जाने-माने गायक कलाकार प्रवीण अग्रवाल, प्रवीण, भूपेश संघी, हेमंत पटियाला, मास्टर रतनलाल, मास्टर शिवहरि, मास्टर सुरेश, सुरेंद्र सैनी, राधिका सैनी, सुमन सोनी, महेश सोनी व जगदीश आदि ने भी अपने भजनों की हाजरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed