फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Krishna's birth is a symbol of victory of truth and justice: Suresh Chandra

श्रीकृष्ण का जन्म सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक : सुरेश चंद्र

Sat, 06 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's birth is a symbol of victory of truth and justice: Suresh Chandra
फोटो संख्या:74- कनीना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
कनीना। कनीना मंडी स्थित गोविंद बाई धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म केवल ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष में सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक है। जब-जब धरती पर पाप और अधर्म का भार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर भक्तों की रक्षा करते हैं और दुष्टों का संहार करते हैं।
आचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण का जन्म संदेश देता है कि हमें अपने जीवन में सदैव धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर पर अटूट विश्वास बनाए रखना चाहिए। कृष्ण जन्मोत्सव हमें यह भी प्रेरणा देता है कि जैसे कारागार की घोर अंधकारमय रात में भगवान का जन्म हुआ। वैसे ही हर कठिनाई के बाद आशा और प्रकाश का नया मार्ग खुलता है।
विज्ञापन

कथा पंडाल में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जैसे भजन और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने मटकी सजाकर झूमते हुए भक्ति नृत्य किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने और जीवन को सही दिशा देने का साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कथा से मिले संदेशों को जीवन में उतारकर समाज को और बेहतर बनाने में योगदान दें। रविवार को कथा का समापन दिवस होगा। इसमें रासलीला और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed