फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Krishna School Mahendragarh first in dance competition

नृत्य प्रतियोगिता में श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ प्रथम

Mon, 19 Sep 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna School Mahendragarh first in dance competition
एसडी स्कूल ककराला में आयोजित अमर उजाला जलवा 2022 इंटर स्कूल डांस कंपटीशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम ? - फोटो : Narnol
कनीना। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जलवा - 2022 इंटर स्कूल डांस कंपटीशन का आयोजन एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला में किया गया। इसमें श्री कृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ प्रथम रहा। बीजेआरडी स्कूल और आरआरसीएम स्कूल की टीमें बराबर अंकों के साथ उप विजेता बनीं। मुख्य अतिथि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्णा स्कूल के चेयरमैन कर्मवीर राव, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चेयरमैन जगदेव यादव, बीजेआरडी स्कूल चेयरमैन राजपाल यादव, निदेशक शीला यादव ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में अधिकांश प्रतिभागियों ने हरियाणवी परिधानों में प्रस्तुति देकर हरियाणा की संस्कृति की झलक दिखाई। दर्शकों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। पहली प्रस्तुति शहीद राव तुला राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुरजनवास ने तेरी मिट्टी में मिल जावां..., बीजेआरडी स्कूल रिवासा की टीम ने पधारो म्हारे देश, गैलक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानियां ने मां तुझे सलाम.., नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ ऐसा एंडी म्हारा हरियाणा.., सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा ने पिया मत जइयो परदेश.., आरआरसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक, बीआर ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुरजनवास झांसी की रानी, श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम ने लोकगीत अरी री मेरो मार्ग रोक दियो कन्हैया नै.. गीत पर बेहतर नृत्य की प्रस्तुति दी। यदुवंशी स्कूल कनीना काली घटा सी छाई, यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना ने हरियाणवी लोकगीत मत छेड़ बलम, एसडी स्कूल ककराला की टीम ने मेरा नौ डांडी का बाजना, जीजा तू काला मै गौरी घणी..गीत पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। स्थिति यह रही कि निर्णायक मंडल के समक्ष चयन करते में बड़ी असमंजस की स्थिति रही। निर्णायक मंडल में शामिल अनिल कौशिक, रूबिया भारती, मदन डागर ने परिणामों की घोषणा र्की। प्रतियोगिता में श्री कृष्णा स्कूल की टीम विजेता रही। वहीं बीजेआरडी स्कूल व आरआरसीएम स्कूलों की टीमें बराबर अंकों के साथ उप विजेता रहीं। जबकि यदुवंशी कनीना व यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना के बीच बराबर अंकों का मुकाबला रहने पर दोनों को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा व नेशनल स्कूल महेंद्रगढ़ को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्यातिथि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
25 साल तक सीखें, फिर देशहित में करें योगदान : प्रो. टंकेश्वर
मुख्य अतिथि प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थी 25 वर्षों के दौरान सीखें। इसके बाद देशहित में योगदान करें। स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे विद्यार्थी बहुत कुछ सीखते हैं। अमर उजाला समाचार पत्र की यह सार्थक पहल है। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। बाकी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि देखो क्या कमी रह गई और सुधार करो। मौके बहुत आते हैं आगे बढ़ने के लिए कभी भी हताश नहीं होना चाहिए। इस दौरान एसडी स्कूल के जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले 261 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
-
सभी प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में पहुंचे सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। एसडी स्कूल के चेयरमैन जगदेव यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। जगदेव यादव ने कहा कि एक व्यक्ति पूरे जीवन में सीखता रहता है। महेंद्रगढ़ जिला शिक्षा के हब से जाना जाता है। कार्यक्रम के अंत में अमर उजाला समाचार पत्र के मार्केटिंग हेड हरज्ञान सिंह ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान संचालन सुरेंद्र कुमार व प्रियंका सोनी ने किया।

-
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चले जलवा-2022 डांस कंपटीशन में 12 से अधिक स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान श्री कृष्णा स्कूल चेयरमैन कर्मवीर राव, आरआरसीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रोशन लाल यादव, बीजेआरडी स्कूल के चेयरमैन राजपाल यादव, चेयरपर्सन शीला राव, ओमप्रकाश नेशनल मॉडल स्कूल, शहीद राव तुला राम स्कूल से भगवान सिंह, रामधारी यादव, नरेंद्र यादव, मोनिका यादव आदि अन्य स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में एसडी स्कूल की किसी भी टीम ने भागीदारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed