फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Gaud Sabha Kanina organized Lord Parshuram Birth Anniversary Celebration

Mahendragarh-Narnaul News: श्री गौड़ सभा कनीना ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह

Sun, 11 May 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 11 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shri Gaud Sabha Kanina organized Lord Parshuram Birth Anniversary Celebration
फोटो संख्या:68- कनीना के समारो स्थल में आयोजित भगवान परशुराम  जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित ब - फोटो : धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरे को ढक कर जातीं युवतियां ।
कनीना। श्री गौड़ सभा कनीना की ओर से रविवार को राव झूथर सिंह बोहरा समारोह स्थल पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया गया। समाज की 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान गत वर्ष कक्षा 10 वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने तथा विशेष पदों पर कार्य कर रहे ब्राह्मण सभा की प्रतिभाओं को सम्मान मिला। साथ ही समाज में भगवान परशुराम की शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महंत विट्ठल गिरि महाराज की देखरेख में हवन व अन्य प्रकार के धार्मिक आयोजन किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले भगवान परशुराम के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ किया गया। समाज के मेधावियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा न्याय की ही बात कही। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए ब्राह्मण समाज आज आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा पाकिस्तान हमेशा धोखे की राजनीति करता है, उसको बख्शा नहीं जाना चाहिए। संस्था के प्रधान डॉ. रविंद्र कौशिक ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम हर वर्ष मनाया जाता है। उप प्रधान बुद्धि प्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम शास्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे उन्हीं की पद चिह्ननों पर चलकर आज देश प्रगति कर रहा है। इस मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम में किसी कारण वंश समारोह में नहीं पहुंच पाए उन्होंने फोन माध्यम से सूचना दी सभा को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

मंच संचालन प्रो. सचिन शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक सीताराम यादव, राकेश मेहता, मोहन मनीषी, अश्वनी शर्मा, विनीत शर्मा, डॉ. मनीष शर्मा, मोहन शर्मा, अमित मिश्रा, महेश जोशी, देवेंद्र खातोद जिला पार्षद, रविंद्र कौशिक गौड़ सभा प्रधान कनीना,सुरेश वशिष्ठ, मुनीलाल शर्मा, बुद्धि प्रकाश, नवीन शर्मा, मांगेराम शर्मा, हितेश शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:68- कनीना के समारो स्थल में आयोजित भगवान परशुराम  जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित ब

फोटो संख्या:68- कनीना के समारो स्थल में आयोजित भगवान परशुराम  जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित ब- फोटो : धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरे को ढक कर जातीं युवतियां ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed