फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shortage of staff and fire engines, how will the fire be extinguished?

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों व दमकल गाड़ियों की कमी, कैसे बुझेगी आग

Sun, 02 Jun 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shortage of staff and fire engines, how will the fire be extinguished?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। गर्मी के सीजन में प्रतिदिन आग की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में दमकलकर्मियों और गाड़ियों की कमी के चलते आग की घटनाओं पर समय से काबू पाना चुनौती साबित हो रही है।
दमकल केंद्र पर स्टॉफ और गाड़ियों की कमी के चलते समस्या पैदा हो रही है। अभी नांगल चौधरी में दमकल केंद्र के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद वहां भी कर्मियों की आवश्यकता होगी लेकिन बीते वर्षों से दमकल कर्मियों की कमी बनी हुई है। दमकल गाड़ी व स्टाफ कर्मियों की कमी की वजह से समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। अगर नारनौल में आगजनी की घटना होती है तो अटेली, महेंद्रगढ़ से भी दमकल बुलानी पड़ रही है। इसकी वजह से दमकल आने आते आग विकराल रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन



वर्ष 2023 में 174 स्थानों पर हुई थी आग की घटना : नारनौल दमकल केंद्र के अनुसार वर्ष 2023 में 174 स्थानों पर आग की घटना हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा अप्रैल, मई व जून माह में हुई थी। इस बार भी स्टॉफ कर्मियों की कमी बाधा बन रही है। इस वर्ष के मई माह की बात की जाए तो अकेले मई में ही करीब 100 स्थानों पर आगजनी की घटना हो चुकी है। वहीं अनेक स्थानों पर आगजनी पर काबू पाने के लिए महेंद्रगढ़ व अटेली से गाड़ी बुलानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन शिफ्टों में 1 दमकल गाड़ी पर 15 कर्मियों की जरूरत
जिले में दमकल कर्मियों की कमी की समस्या बनी हुई है। एक दमकल गाड़ी पर पांच कर्मचारियों की आवश्यकता होती है लेकिन स्टॉफ की कमी होने से दो-तीन कर्मचारियों से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं नियमानुसार तीनों शिफ्ट के लिए एक दमकल गाड़ी पर 15 कर्मी होने आवश्यक है यानी एक शिफ्ट में एक गाड़ी पर 5 कर्मचारियों की आवश्यकता है। जिले के महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली व कनीना दमकल केंद्रों पर कर्मचारियों की कमी है। इसकी वजह से कर्मचारियों को 8 घंटे की बजाय 12-12 घंटे कार्य करना पड़ रहा है। इसके बावजूद कर्मचारियों की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में आग की घटनाओं पर काबू पाने में भी परेशानी होती है।



दमकल केंद्र दमकल गाड़ी कर्मचारी आवश्यकता



नारनौल 04 20 60



महेंद्रगढ़ 03 18 45



कनीना 01 04 15



अटेली 01 04 15




वर्जन:

नारनौल सहित सभी केंद्रों पर कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। शनिवार को भी तीन स्थानों पर नारनौल में आगजनी की घटना हुई है।-राजबीर सिंह, दमकल अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed