फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shortage of policemen will be removed in the state soon: Director General of Police

प्रदेश में जल्द दूर होगी पुलिसकर्मियों की कमी : पुलिस महानिदेशक

Mon, 19 Sep 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shortage of policemen will be removed in the state soon: Director General of Police
रेवाडी रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पुलिसकर्मियों की कमी दूर होगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 5500 पुरुष और 1100 महिला पुलिसकर्मी लगाए जाने हैं। इसी को लेकर मामला हाई कोर्ट में है। उम्मीद है कि जल्द ही सब शॉर्ट आउट हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश में पुलिसकर्मियों की कोई कमी नहीं रहेगी। पुलिस महानिदेशक ने रविवार को नारनौल दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध नियंत्रण में है। मैन पावर मिलने के बाद अपराधियों को पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लंबी होती है। इसलिए इनको अवकाश देने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। पुलिसकर्मी डिप्रेशन में ना आए इसके लिए काउंसलर की भी जल्दी नियुक्ति की जाएगी। बताया कि डायल 112 के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। कहा कि प्रॉपर्टी को लेकर अपराध में भी वृद्धि हुई है। इसको रोकने के लिए भी पुलिस कार्य कर रही है। साइबर अपराधों को रोकने के लिए भी प्रदेश में साइबर थाने स्थापित किए गए हैं। प्रदेश में गैंगस्टर का भी सफाया किया जा रहा है तथा उनके प्रॉपर्टी भी अटैच की जा रही है। इससे गैंगस्टर में भय है।
विज्ञापन

महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर पुलिस सख्त है और इनके बारे में तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। इस मौके पर रेवाड़ी रेंज के एडीजीपी एम रवि किरण, एसपी महेंद्रगढ़ विक्रांत भूषण, एसपी रेवाड़ी राजेश कुमार, एसपी नूह (मेवात) वरुण सिंगला, एसपी पलवल राजेश दुग्गल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों की करेें गहना से जांच
नारनौल। पुलिस महानिदेशक ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में रेवाड़ी रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध, कानून एवं व्यवस्था व प्रशासनिक मुद्दों से संबंधित विषयों की समीक्षा की।
उन्होंने आपराधिक गतिविधियों को रोकने, लंबित शिकायतों के निपटारे, उद्घोषित अपराधी, बेल जंपर, मोस्ट वांटेड तथा आपराधिक गिरोह की धरपकड़ के लिए की गई कार्यवाही, मादक पदार्थों के तस्करों पर कार्रवाई, पासपोर्ट वैरिफिकेशन की समीक्षा की।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधों से जुड़ी शिकायतों की गहनता से जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने, तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने, मोस्टवांटेड, उद्घोषित अपराधियों, बेल जम्परों व अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करें, ताकि कानून व्यवस्था एवं शांति बनी रहे। खुफिया तंत्र मजबूत करने, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केसों की जांच कर तह तक जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed