{"_id":"6800d95837cb88870c057a13","slug":"short-circuit-happened-at-night-ias-s-grandfather-died-in-fire-deceased-lived-alone-in-ward-13-in-narnaul-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को हुआ शॉर्ट सर्किट: आईएएस के दादा की आग लगने से मौत, दादरी के वार्ड 13 में अकेला रहता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को हुआ शॉर्ट सर्किट: आईएएस के दादा की आग लगने से मौत, दादरी के वार्ड 13 में अकेला रहता था मृतक
Thu, 17 Apr 2025 04:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 17 Apr 2025 04:06 PM IST
सार
पोता सौरभ स्वामी राजस्थान में आईएएस है। श्रीचंद को पड़ोसी दीपक ही खाना देता था और उसकी संभाल करता था। बुधवार रात को दीपक खाना देकर आया और खाने के बाद श्रीचंद सो गया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी-दादरी के वार्ड 13 निवासी व आईएएस के दादा 102 वर्षीय बुजुर्ग की घर में शॉर्ट सर्किट होने से मौत हो गई। मृतक श्रीचंद स्वामी घर पर अकेला रहता था और पड़ोसी ही उसे खाना देते थे। अब शहर थाना पुलिस मृतक के बेटे अशोक स्वामी के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। बता दें कि श्रीचंद काफी दिनों से घर पर अकेला रहता था जबकि उसका बेटा अशोक स्वामी की मिठाई की दुकान है और वह दूसरी ओर घर में रहता है।
विज्ञापन
पोता सौरभ स्वामी राजस्थान में आईएएस है। श्रीचंद को पड़ोसी दीपक ही खाना देता था और उसकी संभाल करता था। बुधवार रात को दीपक खाना देकर आया और खाने के बाद श्रीचंद सो गया था। सुबह 8 बजे जब वह उसे संभालने के लिए घर पर पहुंचा तो चारपाई पर आग लगी थी और तारें भी जली थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और शहर थाना व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
टीमों ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर नगारिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। दोपहर को पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी की और मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना प्रभारी सन्नी ने बताया कि मौका मुआयना किया तो शॉर्ट सर्किट पाया गया और मौके से सबूत जुटाकर टीम ने परिजनों से बयान अनुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन