फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeepers upset due to sewer overflow

Mahendragarh-Narnaul News: सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानदार परेशान

Sat, 08 Feb 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers upset due to sewer overflow
फोटो नंबर- 22मोहल्ला चांदुवाड़ा में ओवरफ्लो होता सीवर। संवाद
नारनौल। नारनौल के मोहल्ला चांदुवाड़ा में 7 दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को सीवर की सफाई के लिए मशीन भी भेजी गई थी। लेकिन सफाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अब रविवार को दोबारा मशीन भेजी जाएगी। इस समस्या से आसपास के लोगों का रहना और दुकानदारों का दुकान पर बैठना दूभर हो रहा है। इस मामले को जनस्वास्थ्य विभाग के जेई आकाश के संज्ञान में चार दिन पहले लाया गया था। बताया जा रहा है कि इसका एक वीडियो भी भेजा गया था। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से संज्ञान लिया गया और सफाई प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं जेई आकाश यादव जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सीवर की सफाई के लिए शनिवार को मशीन भेजी गई थी, लेकिन सीवर लाइन से गुजर रही केबल के कारण सफाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सीवर की उचित तरीके से सफाई के लिए आज सुबह फिर से मशीन भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed