{"_id":"693c7be06e7482692d075e76","slug":"shopkeepers-have-been-making-rounds-for-four-years-to-get-their-properties-registered-under-the-chief-ministers-ownership-scheme-narnol-news-c-17-roh1020-776869-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री के लिए 4 साल से चक्कर लगा रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री के लिए 4 साल से चक्कर लगा रहे दुकानदार
विज्ञापन
9-लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का लाभ देने की मांग करते शहर
रोहतक। मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के लाभ से अब भी वंचित रहे शहर के 140 दुकानदार शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंच गए और जिला उपायुक्त से मिलकर इस योजना के लाभ की मांग की। शहर के अलग-अलग हिस्सों से आए इन दुकानदारों ने बताया कि कोई 25 तो कोई 50 साल से दुकानों का किराया नगर निगम को दे रहा है लेकिन स्वामित्व योजना का लाभ अब तक नहीं मिला है जिसके लिए वे चार साल से चक्कर लगा रहे हैं।
व्यापारी नेता गुलशन निझावन, राजेंद्र प्रसाद व शानू सहित अनेक दुकानदारों ने उपायुक्त सचिन गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। वहीं इस संबंध में जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर सरकार के आला अधिकारियों से बातचीत कर कोई समाधान निकाला जाएगा।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वाले गांधीनगर मार्केट के दुकानदार सोनू ने बताया कि उनकी दुकान 25 साल पहले बनी हुई है जो स्वामित्व योजना में आती हैं लेकिन योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है। वे दो बार पोर्टल पर आवेदन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
दो बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई लाभ स्वामित्व योजना का नहीं मिला है। पोर्टल पर आवेदन व अधिकारियों के दफ्तरों के चार साल से चक्कर लगा रहे हैं जबकि सभी दुकानदार 20 साल से भी अधिक समय से दुकानों का किराया दे रहे हैं। सभी ने जल्द योजना को लाभ देने की मांग की है। -राजेंद्र प्रसाद, सुभाष रोड के दुकानदार।
-- -- -- -- -- -- --
वर्ष 2017-18 में प्रदेश सरकार ने एक पॉलिसी बनाई थी जिसके तहत जो दुकानदार 20 या उससे अधिक साल से किराएदार हैं, उनको स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक दिया जाए। इसमें करीब 335 दुकानदारों को लाभ मिला लेकिन 140 को नहीं मिला है। इसके लिए दुकानदार लघु सचिवालय आए हैं। -गुलशन निझावन, व्यापारी नेता