फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeepers and NPA team snatched during encroachment removal campaign

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में दुकानदार व नपा टीम में छीना झपटी

Tue, 05 Nov 2024 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers and NPA team snatched during encroachment removal campaign
महेंद्रगढ़। आखिर दो माह बाद शहर की सरकार को लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण की याद आई। मंगलवार को शाम तीन बजे से चार बजे तक एक घंटे अभियान चलाकर दुकानदारों का सामान उठाया गया। शहर के शॉपिंग कॉम्पलेक्स, रेलवे रोड पर अस्पताल के सामने, सब्जी मंडी रोड, आईटीआई रोड, किला रोड, आंबेडकर चौक होते हुए टीम नपा कार्यालय पहुंची। अभियान के दौरान कर्मचारी जब सामान उठाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में डाल रहे थे तो इसी दौरान दुकानदारों के बीच जमकर छीना झपटी और कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

दो माह से शहर में लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा था। अतिक्रमण से शहर के मुख्य बाजारों की सड़कें भी तंग हो गई थी। अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिसकी समस्या शहरवासी लगातार नपा से कर रहे थे। अभियान के दौरान दुकानदारों व रेहड़ी, फड़ी वालों का सामान उठाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में डाला गया। साथ ही टीम की ओर से दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

-------------
अधिकारी आदेश देकर कार्यालय में बैठे रहे
नपा में लिपिक शन्नी, सफाई दरोगा रिंकू, तीन महिला और पांच पुरुष कर्मचारियों की टीम सचिव प्रशांत पराशर के आदेशों पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। हालांकि, अभियान के दौरान कोई भी वरिष्ठ अधिकारी नहीं आया। लिपिक व सफाई कर्मचारियों के सहारे ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। लिपिक शन्नी ने बताया कि सचिव के आदेशों पर अभियान चलाया गया है। इस दौरान कुछ दुकानदारों को चेतावनी दी गई है और कुछ का सामान भी जब्त किया गया है। अब एक सप्ताह तक लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
- सामन वापस लेने के चक्कर में भिड़े कर्मचारी व दुकानदार
टीम जब दुकानों के सामने से सामान उठाने लगी तो शॉपिंग कॉम्पलेक्स में अनेक दुकानदार टीम के साथ भिड़ गए। इस दौरान सामान बचाने के चक्कर में खूब झीना-झपटी भी हुई। रेलवे रोड पर कुछ रेहड़ी वालों ने अपने सामान को विश्वकर्मा चौक की रेलिंग के सहारे ताले व बेल से बांधा हुआ था। कर्मचारियों ने पत्थर से ताला तोड़कर मेज, टेबल और अन्य सामान को उठाकर ट्राॅली में डाल लिया।
------------
-टीम के पहुंचने से पहले ही समेटा सामान
टीम के पहुंचने की सूचना के बाद अनेक दुकानदारों ने अपने सामान को समेट लिया। केवल दायरे से बाहर खाली डब्बे और रद्दी ही बची थी। लेकिन, टेबल, स्टॉल व अन्य सामान को भी टीम ने उठा लिया। टीम के पहुंचने से पूर्व ही दुकानदारों ने बाहर रखे सामान को समेटना शुरू कर दिया। टीम के पहुंचने से पूर्व अधिकांश बाजार की सड़कें खुली-खुली नजर आने लगी।

-------------
- वर्जन
शहरवासियों की ओर से लगातार अतिक्रमण को लेकर शिकायतें आ रही थीं। नपा की ओर से मंगलवार को अभियान शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह तक लगातार यह अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों से अपील है कि वह स्वयं अपना सामान तय सीमा में रखें। शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए सभी सहयोग करें।
-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed