{"_id":"66026513542814caa30eb97e","slug":"shopkeeper-refused-to-give-goods-on-credit-in-narnaul-angry-person-sets-fire-to-mustard-crop-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: दुकानदार ने उधार में सामान देने से किया मना; नाराज व्यक्ति ने सरसों फसल में लगाई आग, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: दुकानदार ने उधार में सामान देने से किया मना; नाराज व्यक्ति ने सरसों फसल में लगाई आग, मामला दर्ज
Tue, 26 Mar 2024 11:32 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:32 AM IST
सार
पीड़ित शैलेंद्र ने बताया कि उसने गांव में एक छोटी सी किरयाणा की दुकान कर रखी है। उसने आरोपी को उधार में सामान देने से मना कर दिया। इस पर मानसिंह ने उसे धमकी दी कि तुझे इसका खामियाजा अभी पता चल जाएगा और वह धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल क्षेत्र के एक दुकानदार को सामान देने से मना करना महंगा पड़ गया। जिसके बाद सामान उधार में नहीं मिलने पर उक्त व्यक्ति ने दुकानदार के खेत में कटी फसल में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पिड़ित दुकानदार खेत में पहुंचा और दमकल केंद्र पर आगजनी की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में हसनपुर निवासी शैलेंद्र ने बताया कि उसने गांव में एक छोटी सी किरयाणा की दुकान कर रखी है। 24 मार्च की रात करीब 8 बजे मानसिंह दुकान पर आया, जिसने कुछ सामान उधार में मांगा तो उधार देने से मना कर दिया। इस पर मानसिंह ने उसे धमकी दी कि तुझे इसका खामियाजा अभी पता चल जाएगा और वह धमकी देकर चला गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके खेत में सरसों की कटी हुई फसल में आग लगा दी।
विज्ञापन
जब वह आग लगाकर भागा तो उसको विरेंद्र ने मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद विरेंद्र दुकानदार को सरसों में आग लगाने की जानकारी दी। वह खेत में पहुंचे तथा पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस आगजनी में उसकी डेढ़ एकड़ की कटाई कर एकत्रित की सरसों की फसल जलकर राख हो गई। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन