फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeeper of Nangal Chaudhary looted two and a half lakh rupees at Rajasthan border

नांगल चौधरी के दुकानकार से राजस्थान बॉर्डर पर सवा दो लाख रुपये लूटे

Fri, 04 Dec 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper of Nangal Chaudhary looted two and a half lakh rupees at Rajasthan border
नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक दुकानदार की आंख में मिर्च पाउडर डालकर सवा दो लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने शिकायत पनियाला थाना (राजस्थान) में दी थी, लेकिन वारदात नांगल चौधरी (हरियाणा) में होने के कारण राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को नारनौल पुलिस को भेज दिया। इस पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी निवासी नरेंद्र कुमार बंसल रायकणपुरा स्टैंड भट्ठा राजस्थान में किराना की दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच नवंबर की रात सवा आठ बजे दुकान को बढ़ाकर बाइक से नांगल चौधरी के लिए निकला था। जैसे ही तिबारा गांव के पास पहुंचा, एक बाइक सवार युवकों ने उसे रोका लिया। पीड़ित कुछ समझपाता इतनी देर में एक आरोपी ने आंख में मिर्च पाउडर डाल दी। इसी बीच एक बाइक पर दो अन्य युवक आए। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। चारों ने मारपीट कर बैग छीन लिया। बैग में सवा दो लाख रुपये नकदी समेत अन्य कागजात थे। नरेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत पनियाला पुलिस को दी थी। जिस पर पनियाला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को नारनौल पुलिस को भेज दिया क्यों कि वारदात हरियाणा में हुई थी। इस पर नांगल चौधरी ने वीरवार को अज्ञात पर लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed