फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeeper demonstrated by keeping goods in the middle of the road

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदार ने सड़क के बीच सामान रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 18 Dec 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 18 Dec 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper demonstrated by keeping goods in the middle of the road
फोटो नंबर-22नांगल चौधरी में अतिक्रमण हटाओं अ​भियान के दौरान विरोध कर रहे दुकानदार को समझाती
नांगल चौधरी। नगर पालिका ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। टीम ने करीब 2 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। हालांकि इस बीच टीम को दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। वहीं एक दुकानदार ने सड़क पर टिनशेड डालकर रोष व्यक्त किया। बाजार में जैसे ही नपा टीम पहुंची तो रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों ने अपना सामान रोड से हटाना शुरू कर दिया। इससे बाजार का रास्ता चौड़ा व खुला नजर आया। इस दौरान टीम ने कोटपुतली रोड, नारनौल रोड व निजामपुर रोड पर अतिक्रमण हटाया। साथ ही रोड पर रखे सामान को उठाकर ट्रालियों में डाला। इस दौरान टीम ने करीब 5 दुकानदारों के चालान भी किए। रोड पर रखे सामान को उठाने पर टीम को कई दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान एक दुकानदार नगरपालिका की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर नहीं आया, उसने कर्मचारियों के कार्य पर सवाल उठा दिए। इसके बाद उसने नारनौल कोटपुतली रोड पर टिनशेड डालकर जाम लगा दिया। करीब 10 मिनट बाद जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रत्न सिंह ने दुकानदार को समझाकर जाम खुलवाया। गौरतलब हैं कि नांगल चौधरी में निजामपुर रोड, कोटपुतली रोड सबसे व्यस्त बाजार हैं। जहां से रोजाना सैकड़ों वाहन व खरीददारी के लिए आने वाले राहगीर आवागमन करते हैं। लेकिन दुकानदारों ने डिवाइडर के आगे तक सामान लगा रखा है। वहीं रेहड़ी संचालक से मोटा किराया लेकर दुकानों के आगे लगवाते हैं। इसकी नगर पालिका को लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिस पर नपा टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम में जेई सुनील कुमार, योगेंद्र बाबू, राहुल चौधरी, राहुल यादव, रूपेश यादव, उमेश कुमार आदि नपा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर नगर परिषद टीम ने दूसरे दिन भी नारनौल में रात के समय रेवाड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे पहले पुल बाजार सहित अन्य जगहों पर भी टीम ने अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा सचिव ने कहा- अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई:

नपा सचिव सौरभ जैन ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते बुधवार को शहर में अतिक्रमण को हटवाया गया है। वहीं कई दुकानदारों का रोड पर रखा सामान उठाया गया और करीब 5 दुकानदारों का मौके पर ही चालान किया गया। दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed