{"_id":"69765c5ada72e6dc8204f191","slug":"shivlata-and-piyush-emerged-victorious-in-the-talent-promotion-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1003-135318-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता में शिवलता व पीयूष ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता में शिवलता व पीयूष ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो नंबर-09विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत-आयोजक
नारनौल। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को गांव मेघात बिंजा में प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर मैट्रिक पास युवाओं के लिए 100 अंकों की एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया।परीक्षा परिणाम में शिवलता ने प्रथम स्थान, पीयूष ने द्वितीय स्थान व सौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राध्यापक लीलाराम, प्राध्यापक कुसुमलता, सहायक आचार्य सुभाष कैलोरिया, मनजीत एएसओ, मास्टर अत्तरसिंह, ओमबीर एचएम सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा के साथ हुआ। संवाद न्यूज