फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shardiya Navratri from today, this time Navratri will run for eight days, after four hours of sunrise, the establishment will be auspicious

शारदीय नवरात्र आज से, इस बार आठ दिन चलेंगे नवरात्र, सूर्योदय के चार घंटे बाद घट स्थापना रहेगी शुभ

Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri from today, this time Navratri will run for eight days, after four hours of sunrise, the establishment will be auspicious
शारदीय नवरात्र पर्व आज से शुरू हो रहा है। बुधवार को श्रद्धालुओं ने घट स्थापना के लिए खरीदारी की। शहर के दुर्गा मंदिर के साथ-साथ हजारों लोगों की आस्था के केंद्र गांव सिसोठ के माता भूरा भवानी मंदिरों को सजाया गया है।
विज्ञापन

पंडित कृष्ण कुमार शर्मा नांवा ने बताया कि शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को देवी-देवताओं की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है लेकिन इस बार चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग के चलते इसका पूर्वाद्ध भाग घट स्थापना के लिए निषेध माना गया है। इस स्थिति में सूर्योदय के चार घंटे बाद घट स्थापना करना शुभ रहेगा। दिन में 10:31 बजे से 11:51 बजे तक घट स्थापना के लिए समय सर्वोत्तम रहेगा। इसके बाद विशेष अभिजीत मुहूर्त 11:52 से 12:38 तक घट स्थापना करना सर्वोत्तम रहेगा।
विज्ञापन

इस बार चतुर्थी तिथि क्षय होने के कारण नवरात्र आठ दिन ही चलेंगे। वैसे तो नवरात्र के सभी दिन शुभ माने जाते हैं लेकिन इस बार नवरात्र में छह रवि योग बन रहे हैं तो भूमि, वाहन, नवीन वस्त्रा भूषण, प्रॉपर्टी निवेश या नए काम का अनुबंध करने के लिए उत्तम हैं। इस बार वीरवार को नवरात्र शुरू हो रहे हैं जिससे माता का आगमन डोली पर होगा और इसका मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के सभी रूपों को विश्व के लिए कल्याणकारी एवं सुखकारी माना गया है। इस बार बन रहे योग से मातृशक्ति को बल मिलेगा लेकिन किन्हीं स्थानों पर राजनीति परिवेश में नए आयाम स्थापति होने के योग बन भी रहे हैं।
माता के इन स्वरूपों की होगी पूजा:
7 अक्तूबर वीरवार, प्रथम मां शैलपुत्री
8 अक्तूबर शुक्रवार, द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी
9 अक्तूबर शनिवार, तृतीय मां चंद्रघंटा व मां कूष्माण्डा
10 अक्तूबर रविवार, चतुर्थ मां स्कन्दमाता
11 अक्तूबर सोमवार, पंचम मां कात्यायनी
12 अक्तूबर मंगलवार, सष्टी मां कालरात्रि
13 अक्तूबर बुधवार, सप्तमी मां महागौरी
14 अक्तूबर वीरवार, अष्टमी मां सिद्धिदात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed