फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shamsher Singh becomes ABVP national executive member for the third time

Mahendragarh-Narnaul News: शमशेर सिंह तीसरी बार बने एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

Tue, 12 Dec 2023 12:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Shamsher Singh becomes ABVP national executive member for the third time
महेंद्रगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर 2023 इंद्रप्रस्थ नगर बुराड़ी दिल्ली में संपन्न हुआ। अभाविप महेंद्रगढ़ पूर्व जिला संयोजक कर्मपाल यादव ने बताया कि इस चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शिक्षा, राष्ट्र, समाज, पर्यावरण, खेल और सेवा जैसे अनेक विषयों पर चर्चा हुई। अधिवेशन में देश भर से 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। अधिवेशन का उद्घाटन देश के गृहमंत्री अमित शाह ने किया। समापन सत्र में एबीवीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही ने वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की घोषणा की। कर्मपाल यादव ने बताया कि अधिवेशन में महेंद्रगढ़ जिले के पहाड़वास गांव के शमशेर सिंह चौहान को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। शमशेर सिंह चौहान की स्कूली शिक्षा महेंद्रगढ़, हरियाणा व उच्च शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से हुई है। शमशेर सिंह चौहान 2013 से एबीवीपी से जुड़े हुए हैं। एबीवीपी महेंद्रगढ़ पूर्व जिला प्रमुख सचिन महायच, पूर्व जिला छात्रा प्रमुख मोनिका चौहान, आरती राजपूत, पूर्व नगर मंत्री नरदीप गुर्जर, ज्योति यादव, हिमांशी शर्मा ने शमशेर सिंह को शुभकानाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed