{"_id":"63b1bcec9dd2462e567d1dd7","slug":"shaheed-hawildar-ashok-kumar-cremated-with-army-honours-narnol-news-rtk6680915150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव कोटिया के 35 वर्षीय सैनिक हवलदार अशोक कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव कोटिया के 35 वर्षीय सैनिक हवलदार अशोक कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया के सैनिक हवलदार अशोक कुमार को ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों ने रविवार को नम आंखों से विदाई दी। रविवार को शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में लाया गया तथा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर अटेली विधायक सीताराम यादव, तहसीलदार नवनीत कौर, सिटी थाना कनीना प्रभारी ब्रह्मजीत ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं हिसार केंद्र से फॉर मैक फर्स्ट सिख रेजीमेंट के सूबेदार रोहतान सिंह की अगुवाई में आई टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी तथा पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सैनिक हवलदार अशोक कुमार के भाई राजकुमार ने बताया कि आशोक कुमार 2009 में नासिक में भर्ती हुए थे तथा हाल ही में उनकी तैनाती अलवर थी। हवलदार अशोक कुमार पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनका देहांत हो गया। गांव में पहुंचने पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि शहीद हवलदार अशोक कुमार के परिवार में एक बेटा-बेटी, माता-पिता भाई पत्नी सहित दो शादीशुदा बहनें हैं। विधायक सीताराम यादव ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा की अपने चरणों में जगह दें। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा हम दुख की इस घड़ी में आपके साथ हैं। भगवान इस घड़ी में परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करे। इस मौके पर सरपंच धर्मवीर, पूर्व सरपंच महाबीर शर्मा, ईश्वर सिंह, संतोष यादव, थावर सिंह, कर्ण सिंह, अत्तर सिंह, राजसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।