फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Several institutions in the city expressed condolences over the accident

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की कई संस्थाओं ने हादसे पर जताया शोक

Sat, 13 Apr 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 13 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Several institutions in the city expressed condolences over the accident
फोटो संख्या:86- ब्राह्मण सभा में दो मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धाजंलि--स्रोत--संस्था
महेंद्रगढ़। जिलेभर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संगठनों की ओर से शोक सभाओं का आयोजन कर बस दुर्घटना में मृत बच्चों की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा। साथ ही घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
विज्ञापन

इसी कड़ी में ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के परशुराम भवन में स्कूल बस दुर्घटना में मारे गए 6 बच्चों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया व घायल बच्चों के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य, विश्वनाथ मिश्रा, नंदलाल, ओपी सैनी, उप प्रधान जितेंद्र शर्मा, प्रदीप कौशिक, विजय भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कनीना में बस दुर्घटना में मृतक बच्चों के प्रति हरियाणा व जिला प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने सामूहिक संवेदना व्यक्त की। जिला प्रधान पवन तंवर ने बताया कि हरियाणा प्रांत के सभी निजी विद्यालय इस दुख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में हवन किया
महेंद्रगढ़। हादसे में मृत मासूमों के प्रति आर्य समाज मुख्यालय महेंद्रगढ़ में हवन करके बच्चों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर डॉ. प्रेमराज आर्य, भूपेंद्र सिंह आर्य, डॉ. विक्रांत डागर, रंग राव सिंह आर्य, शैलजा यादव, सुशीला आर्या, केसर आर्या आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में होने वाली जयंती समारोह हुआ स्थगित
महेंद्रगढ़। 14 अप्रैल को होने वाले जिलास्तरीय आंबेडकर जयंती समारोह को स्थगित कर दिया है। समिति संयोजक पन्नीलाल, सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि कनीना उन्हाणी के पास हुई स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें लगभग 6 बच्चों का निधन होने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति काफी आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed