{"_id":"622251ff290a76237641d184","slug":"seven-cattle-theft-from-two-villages-in-a-single-night-the-aggrieved-cattle-ranchers-complained-to-the-police-narnol-news-rtk6401819101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो गांवों से सात पशु चोरी, पीड़ित पशुपालकों ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दो गांवों से सात पशु चोरी, पीड़ित पशुपालकों ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
चोरों ने एक रात में गांव सुरजनवास व खेड़ा से सात भैंस व कटड़ी चोरी कर ले गए। ग्रामीणों द्वारा सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को रिकार्डिंग खंगाली। गांव खेड़ा निवासी पशु पालक सुरेंद्र पुत्र प्रभाती लाल के प्लॉट से चोर तीन भैंस व दो कटड़ी चोरी कर ले गए। वहीं गांव सुरजनवास निवासी पशु पालक सुभाष पुत्र राय सिंह के प्लॉट से एक भैंस व एक कटड़ी चोरी कर ले गए।
पशु पालकों ने महेंद्रगढ़ सदर थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर भैंसों की बरामदगी की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन की भांती अपने पशुओं को बांधकर सुबह चारा डालने के लिए पहुंचे तो खूूंटों से भैंस गायब मिली। खेड़ा निवासी पशु पालक सुरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम के समय ही 84 हजार रुपये कीमत में गांव रसुलपुर से भैंस खरीदी थी। इससे पूर्व 1.3 लाख रुपये की लागत से दो माह पूर्व गांव सुंदरह से एक भैंस खरीदी दी व एक भैंस पहले से उसके पास थी। दूध बिक्री कर परिवार की आजीविका चला रहा था। चोर तीन भैंस व दो कटड़ी चोरी कर ले गए। उनकी पुलिस से मांग है कि शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर उसकी भैंस बरामद कराई जाएं। पुलिस को सूचना दी गई है मौके मुआयना किया गया है।
वहीं गांव सुरजनवास निवासी पशु पालक सुभाष ने बताया कि अज्ञात चोर उसके प्लाट में बंधी एक भैंस व उसकी कटड़ी को चोरी कर ले गए। पुलिस को सूचना के बाद मौके पर पहुुंचकर मुआयना किया है। लंबे समय से पशु चोरी की घटनाएं नहीं हो रही थी लेकिन अब पशु पालकों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर दो गांवों से चोर सात पशुओं को चुरा ले गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाली गई है। पुलिस की दो टीमें बनाकर अज्ञात पशु चोरों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही पशु चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-रामनाथ, सदर थाना प्रभारी।