फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Senior citizens refreshed their childhood memories in the program

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिकों ने कार्यक्रम में ताजा कीं बचपन की यादें

Sun, 23 Jun 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens refreshed their childhood memories in the program
फोटो संख्या:67- हुड्डा पार्क  महेंद्रगढ़  में इंद्रधनुष-जीवन के रंग, आपके संग कार्यक्रम के  दौर
महेंद्रगढ़। श्रीमती हस्ती देवी जन कल्याणार्थ समिति द्वारा शहर के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में बीती शाम इंद्रधनुष-जीवन के रंग, आपके संग विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्र के सीनियर सिटीजन महिला-पुरुषों के लिए अनेक कल्चरल इवेंट्स का भी आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी विजेताओं को माता बिमला देवी द्वारा मेडल पहनाकर उनके स्वास्थ्य व मंगलमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि समिति अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के पथ प्रदर्शक है। उन्हें जीवन में खुशियां व सम्मान देना हम सब का कर्तव्य है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही था कि वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए, एक दिन ही सही लेकिन वह जीवन की खुशियों के रंग में रंग जाएं। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावणिया ने कहा कि बुजुर्ग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके पास ज्ञान और अनुभव होता है। हमें बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनकी खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग इवेंट्स में भाग लेकर सीनियर सिटीजन को आया बचपन याद
समिति की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई इवेंट्स आयोजित किए गए। बुजुर्गों के बीच चली अंत्याक्षरी में महिलाओं ने बाजी मारी। महिला वर्ग के बैलून कंपीटीशन में कांता देवी प्रथम, उषा देवी द्वितीय तथा अंजू तृतीय रही। पुरुष वर्ग की बैलून दौड़ में रामनिवास पाटोदा प्रथम, अशोक अग्रवाल द्वितीय और मलखान सिंह तृतीय रहे। महिलाओं की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में बीना देवी, शकुंतला, उषा देवी, अंजू देवी, सुषमा, निर्मला, कमलेश, सुनीता, मोहिनी, विमल, ललित, सुशीला, सुमन की टीम प्रथम रही। कांता, छोटा, मन भावती, लाली, बीना, विमला, शकुंतला देवी, बुली देवी, रमेश, संतोष, उर्मिला, कमला देवी, कौशल्या की टीम द्वितीय रही। पुरुष वर्ग की इस प्रतियोगिता में मलखान सिंह, कैप्टन दर्शन सिंह, रणवीर सिंह, ओम प्रकाश, बजरंग, सुरेश, कर्मवीर सिंह, छोटेलाल, शेर सिंह, वीर सिंह, सुंदर लाल, लीलाराम की टीम प्रथम तथा धर्मपाल नंबरदार, रामनिवास पाटोदा, महावीर, अशोक अग्रवाल, मूलचंद, सुरेंद्र, बृजलाल, मायाराम डागर, विकास, धर्मवीर, अभय सिंह, ओम प्रकाश यादव की टीम द्वितीय रही। गीत, भजन और रागनी गायकी में भी वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया इस मौके पर धार्मिक भजनों ने भी सभी का मन मोह लिया।

फोटो संख्या:67- हुड्डा पार्क  महेंद्रगढ़  में इंद्रधनुष-जीवन के रंग, आपके संग कार्यक्रम के  दौर

फोटो संख्या:67- हुड्डा पार्क  महेंद्रगढ़  में इंद्रधनुष-जीवन के रंग, आपके संग कार्यक्रम के  दौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed