फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Senior citizens raise their voices over issues; demand relief from stray animals.

Mahendragarh-Narnaul News: समस्याओं पर वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई आवाज, आवारा पशुओं से राहत की मांग

Mon, 12 Oct 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens raise their voices over issues; demand relief from stray animals.
फोटो नंबर-06वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक को संबो​धित करते प्रधान दुलीचंद शर्मा। संवाद
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक रविवार को किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में प्रधान दुलीचन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

संगठन के संरक्षक अजीत प्रकाश जैन एडवोकेट ने कहा कि शहर में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी बन रही है। कई नागरिक इनकी चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। बैठक में आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या दूर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

शिवलाल वर्मा ने सुभाष पार्क के पश्चिमी रास्ते पर सीवर का पानी जमा होने और खाली प्लॉट में तेलयुक्त कपड़े जलाने से होने वाली परेशानी उठाई। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के चालान करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य जयप्रकाश कौशिक ने हुड्डा सेक्टर के श्रीराम पार्क भाग-1 और भाग-2 में लाइट, सैर ट्रैक, सड़क और शेल्टर की व्यवस्था करने की मांग की। महेंद्र सिंह ने बताया कि नसीबपुर स्थित राव तुलाराम पार्क की लाइट दो महीने से खराब है।
बैठक में जन्मदिन वाले छह सदस्यों को सम्मानित किया गया। संचालन महासचिव मुखराम सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed